स्वर्गीय सुनीता केशरी जी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। Garhwa

 ज्ञान निकेतन स्कूल, गढ़वा में जायंट्स ग्रुप गढ़वा एवं जायंट्स सहेली गढ़वा के तत्वावधान में जायंट्स सहेली की अध्यक्ष तथा जायंट्स ग्रुप गढ़वा के अध्यक्ष श्री राकेश केशरी जी की पत्नी स्वर्गीय सुनीता केशरी जी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
 शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें श्रीचरणों में स्वर्ग में स्थान प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
स्वर्गीय सुनीता केशरी जी सरल स्वभाव की, मिलनसार एवं कर्मठ महिला थीं। उनके सफल नेतृत्व में जायंट्स सहेली ने समाज के हर क्षेत्र के लोगों के लिए बढ़-चढ़कर कार्य किए। वे मानवता की सच्ची उपासक थीं। समाज के निचले तबके के लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने अनेक परियोजनाएँ बनाईं और उन्हें सफलतापूर्वक पूर्ण किया। जायंट्स सहेली को समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में लाने की उनकी दूरदर्शी सोच थी।
जायंट्स सहेली एवं जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने उनके कार्यों को स्मरण करते हुए उनके सफल नेतृत्व की चर्चा की, जिससे सभी सदस्यगण भावुक हो गए और मृतक सुनीता केशरी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के पश्चात सभी सदस्यगण उनके आवास पर जाकर श्री राकेश केशरी जी से शोक-संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुःख की घड़ी में पूरा जायंट्स परिवार आपके साथ है। शोक सभा में सर्वश्री अजयकांत पाठक, विजय केसरी, अलख नाथ पाण्डेय, विनोद कमलापुरी, एम पी केसरी, नंदकुमार गुप्ता, मनोज केसरी रूपा गंजी, अवधेश कुशवाहा, ध्रुव केसरी, कमलेश गुप्ता, मोजिबुद्दीन खान,अशोक केसरी, डॉ वीरेंद्र कुमार, मनदीप प्रसाद तथा सहेली के रीता केसरी, सीमा केसरी, रितु जायसवाल, सुषमा केसरी, रंजना जायसवाल, रीमा देवी, लता गुप्ता, संध्या केसरी, वंदना सोनी, बिना केसरी, संगीता गुप्ता, चांदनी केसरी, विमला केसरी, रीना सोनी अंजू केसरी आदि जायंट्स परिवार के लोग उपस्थित थे।

Latest News

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर : नीरज श्रीधर स्वर्गीय Garhwa