मछुआरों पर लगाए गए जुर्माने के विरोध में डीसी को सौंपा ज्ञापन, फाइन माफ करने व अलग स्थान देने की मांग Garhwa

मछुआरों पर लगाए गए जुर्माने के विरोध में डीसी को सौंपा ज्ञापन, फाइन माफ करने व अलग स्थान देने की मांग


गढ़वा: नगर परिषद क्षेत्र में मछली बेचने के दौरान गंदगी फैलने के आरोप में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा लगभग 20 मछुआरों पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाए जाने के विरोध में मछुआरों ने गढ़वा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जुर्माना माफ करने एवं मछली विक्रेताओं के लिए स्थायी और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई।

भाजपा नेता उमेश कश्यप और उदय उपाध्याय के नेतृत्व में मछली विक्रेताओं ने उपायुक्त को अवगत कराया कि पूर्व में जहां मछली बिक्री का कार्य होता था, वहां जगह कम होने के कारण ग्राहकों को काफी असुविधा होती है। इस कारण सभी मछली विक्रेताओं की दुकानें छठ घाट शौचालय के बगल में लगवाने की मांग की गई।

मछुआरों ने आरोप लगाया कि कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा गलत तरीके से जुर्माना लगाया गया है, जिसे अविलंब माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन दुकान लगाने के नाम पर प्रत्येक मछुआरे से 30 रुपये टैक्स लिया जाता है, इसके बावजूद उनके स्थान की नियमित सफाई नहीं कराई जाती है।

मामले को गंभीरता से सुनते हुए गढ़वा उपायुक्त ने मछली विक्रेताओं को उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर अब्बास खान, सूरज चौधरी, राजकमल चौधरी, मकसूद कुरैशी, अरुण गोंड, करीमनगर चौधरी, मुनेश्वर चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

महज 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Kandi