विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के स्वास्थ्य लाभ पर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया मुलाकात Ranchi

भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के स्वास्थ्य लाभ पर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया मुलाकात 


गढ़वा: भाजपा विधायक आदरणीय सत्येंद्र नाथ तिवारी के पूर्व में अस्वस्थ होने की खबर से आम जनता काफी चिंतित थी। किंतु पिछले दो दिनों से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होने की सूचना से लोगों में खुशी की लहर है।

इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नगर मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की टीम ने रांची स्थित विधायक निवास पर पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुलाकात के दौरान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने नगर परिषद क्षेत्र की जनता से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की तथा कई लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कुछ अधिकारियों को फ़ोन के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, अभिषेक कश्यप, राजू मेहता, विशाल गुप्ता, सुगंध बघेल और आर्यन बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गढ़वा की जनता ने विधायक जी के स्वास्थ्य लाभ एवं उनके जनसेवा के जज़्बे के लिए हार्दिक बधाई दी।

Latest News

संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय संविधान के 75 वर्ष  पूरा होने पर संस्कार भारती भी करेगी कार्यक्रमों का आयोजन : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय Garhwa