एक दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहते दोनों समुदाय Kandi

ईदगाह का निर्माण करते शिवपुर मुखिया मजदूर व अन्य, शिवपुर पंचायत क्षेत्र में आपसी सौहार्द का बन रहा नजीर.....एक दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहते दोनों समुदाय
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी/गढ़वा : कांडी प्रखंड का शिवपुर पंचायत के अधौरा गांव तहजीब का नजीर बन रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईदगाह के निर्माण में मुखिया हिंदू परिवारों की ओर से आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। मस्जिद के मौलवी इमामुद्दीन खान ने बताया कि शिवपुर पंचायत के अधौरा गांव में ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह स्थल ठीक नहीं थी। इस गांव के लोगों को नमाज पढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। 
अभी मुखिया एवं जनसहयोग से ईदगाह का निर्माण कार्य चल रहा है। ईदगाह के निर्माण में हिंदू समुदाय के  शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जयकिशुन राम एवं वर्तमान मुखिया सोनी देवी प्रतिनिधि अरुण राम , वार्ड सदस्य इसराइल अंसारी ,ग्रामीण अलीमुद्दीन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी ,सरफुद्दीन अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी,उस्मान अंसारी,आसमू अंसारी समेत अन्य का योगदान हैं। बता दें कि शिवपुर पंचायत के देवदीह , अधौरा गांव में मुस्लिम समुदाय की सैकड़ो की आबादी है। अगले साल से मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर गांव के नव निर्मित ईदगाह पर नमाज अदा करेंगे।इस दौरान मुखिया ने बताया कि सभी के सहयोग से ईंदगाह बनाई जा रही है। ईदगाह के निर्माण में पूर्व मुखिया जयकिसुन राम के द्वारा ईदगाह का खिड़की और दरवाजा का दान किया जा रहा है तो वहीं पंचायत के वर्तमान मुखिया सोनी देवी के प्रतिनिधि अरुण राम के द्वारा नवनिर्मित ईदगाह के ढलाई में 5000 रुपए नगद तो वहीं पूर्व मुखिया जयकिसुन राम के द्वारा ईदगाह का खिड़की और दरवाजा का दान किया जा रहा है निर्माण कार्य की देख रेख मस्जिद के मौलवी इमामुद्दीन खान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईदगाह के निर्माण में हिंदू-मुस्लिम की आपसी एकता का परिचय देखने को मिला है।समाज में सभी जाति और धर्म के लोगों को मिलकर रहना चाहिए। यहीं भारतीय संस्कृति है। देवदीह , अधौरा गांव के लोगों ने आपसी प्रेम की अद्भु़त मिसाल पेश की है। इससे अन्य पंचायतों को सीख लेनी चाहिए।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa