छठ महापर्व पर कमलापुरी वैश्य समाज ने किया फलों का भव्य वितरण
गढ़वा, 27 अक्टूबर 2025 – सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर स्थानीय कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा की ओर से सोमवार को गढ़ देवी मंदिर के समीप कमलापुरी मोहल्ला मेन रोड में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री स्वरूप विभिन्न प्रकार के फलों का निःशुल्क वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें समाज के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सेव, अनानास, सुथनी, शक्करकंद, अदरक, ईख सहित कई प्रकार के फल श्रद्धालुओं के बीच वितरित किए। इस अवसर पर एक भव्य पंडाल भी लगाया गया था, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व आसपास के क्षेत्रों से आए छठ व्रतियों ने पूजन सामग्री प्राप्त की।
गढ़वा के हृदय स्थल पर आयोजित इस सेवा कार्य को लेकर पूरे क्षेत्र में कमलापुरी वैश्य समाज की सराहना की जा रही है। समाज के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सेवा देना उनका पुनीत कर्तव्य है और वे भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा में योगदान देते रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा के अध्यक्ष अजीत कमलापुरी, महामंत्री अविनाश कमलापुरी, उपाध्यक्ष मनीष कमलापुरी, धन्नजय कमलापुरी, अजय कमलापुरी, विजय कमलापुरी, प्रवीण कमलापुरी, मनोज कमलापुरी, प्रमोद कमलापुरी, राजा कमलापुरी, मुकेश कमलापुरी, अरविंद कमलापुरी, सुधीर कमलापुरी, उत्तम कमलापुरी, उदय कमलापुरी, सुशील कमलापुरी, ग्रीश कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, मनीष (पिंटू), सौरव साहू, हर्ष कमलापुरी, सागर कमलापुरी, रौनक कमलापुरी, ऋषिकेश कमलापुरी, अमन कमलापुरी, सिद्धांत कमलापुरी, संस्कार कमलापुरी समेत समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजमणि कमलापुरी और समस्त कमलापुरी परिवार का सक्रिय योगदान रहा।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि कमलापुरी समाज द्वारा किया गया यह सेवा कार्य छठ महापर्व की भक्ति, आस्था और समाज सेवा की सच्ची मिसाल है।
