माँ दुर्गा पूजा समिति बिशुनपुर नवादा मोड़ गढ़वा में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव Garhwa

माँ दुर्गा पूजा समिति बिशुनपुर नवादा मोड़ गढ़वा में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव 

गढ़वा : नवरात्र के पावन अवसर पर माँ दुर्गा पूजा समिति, बिशुनपुर नवादा मोड़, गढ़वा द्वारा इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि समिति ने इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए। पच्चीस वर्षों की इस यात्रा में माँ दुर्गा पूजा समिति ने गढ़वा और आसपास के क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और भाईचारे की मिसाल कायम की है।


इस अवसर पर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें माँ अन्नपूर्णा भंडारा परिवार ने लगातार छठी बार भव्य भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और माँ दुर्गा के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भंडारे में उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा।


समिति के संरक्षक श्री अनिरुद्ध प्रसाद सोनी जी का योगदान इस महोत्सव में विशेष रूप से सराहनीय रहा। बताया जाता है कि जब बिशुनपुर नवादा मोड़ के आसपास कहीं भी दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं होता था, उसी समय अनिरुद्ध प्रसाद सोनी जी ने मंडप के लिए अपनी भूमि दान में दी और दुर्गा पूजा की नींव रखी। तभी से उनके संरक्षण में यह आयोजन निरंतर होता आ रहा है। प्रतिवर्ष माँ दुर्गा की संपूर्ण प्रतिमा और प्रसाद की व्यवस्था में भी वे सहयोग प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन में यह महोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया है।


इस वर्ष 2025 की कमिटी का गठन भी किया गया है, जिसमें अध्यक्ष की भूमिका सुखबीर पाल निभा रहे हैं। उपाध्यक्ष के रूप में अखिलेश जायसवाल और सुधीर पांडेय सक्रिय भूमिका में हैं। सचिव ललन सोनी तथा उपसचिव रौशन देव और रंजीत कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोषाध्यक्ष मनदीप कुमार और सह-कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं बडू गुप्ता ने आर्थिक प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। मीडिया प्रभारी की भूमिका सूरज कश्यप ने संभाली, वहीं कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल जायसवाल और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बजरंगी पाल एवं अजीत कुमार चंद्रवंशी ने पूरे आयोजन में समन्वय की भूमिका निभाई।


संरक्षक मंडल में अनिरुद्ध प्रसाद सोनी के साथ ही रामचंद्र ठाकुर, संजय सोनी, प्रभुनंदन तिवारी, रघुपत सिंह, विश्वनाथ सिंह, परसुराम महतो और राम नारायण दुबे जैसे वरिष्ठजन शामिल रहे। इन सभी ने अपनी सक्रिय भूमिका से आयोजन को सफल और अनुकरणीय बनाया।


पूरे आयोजन में बिशुनपुर ग्राम और गढ़वा के श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय लोग प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। माता रानी के दर्शन के लिए दिन-रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तिमय वातावरण में माँ दुर्गा की आराधना, महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।


इस तरह माँ दुर्गा पूजा समिति बिशुनपुर नवादा मोड़ गढ़वा ने अपने 25वें स्थापना वर्ष को भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाया जा रहा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि पूरे समाज को जोड़ने वाला उत्सव बनकर सामने आया। समिति के प्रयासों और सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यह महोत्सव इस बार और भी अधिक भव्य, अनुकरणीय और अविस्मरणीय है।


Latest News

माँ दुर्गा पूजा समिति बिशुनपुर नवादा मोड़ गढ़वा में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव Garhwa