जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। 
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि सुविधाओं में पलकर कोई भी सफलता पा सकता है पर अभावों के बिच रहकर शिखर को छुना बहुत कठीन है ऐसे ही भारतीय इतिहास में एक महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे जिन्होंने अभाव में रहकर भी राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना जीवन जनसेवा में लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद भी लोगों के बिच रहकर जनहित में काम करने का निर्णय लिया यह बड़ी बात है कार्यकर्ताओं को उनके त्याग समर्पण को आत्मसात करते हुए  समाज के लिए काम करना होगा। जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल कार्यकर्ताओं के सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। उनका जीवन भारत के लिए समर्पित रहा है ऐसे महापुरुष के विचार को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेकों योजनाएं बनाई जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन जनसेवा का केंद्र रहा है। उनका जीवन त्याग समर्पण तपस्या के प्रतिमुर्ती है 
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन उदय कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे मनीष गुप्ता ब्रजेश उपाध्याय गौरी बिंद रितेश दुबे सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एसबीआई लाइफ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह Garhwa