झामुमो के लोग गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के ऊपर टिप्पणी करना बंद करें - रितेश चौबे bjp

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के ऊपर टिप्पणी करना बंद करें 
और हेमंत सरकार पर टिप्पणी करें ताकी गढ़वा सहीत पुरे झारखंड की व्यवस्था में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान में अनेकों लोगों का नाम काट दिया गया। बिजली कटौती लगातार जारी है स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है जनता त्राहिमाम कर रही है इस पर झामुमो के लोग मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा के क्षेत्रीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का झामुमो का पुराना रोग है। लेकिन जनता सब समझती है झामुमो का सरकार है झामुमो के लोग पहले अपनी सरकार से व्यवस्था सुधारने की बात करें। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है झामुमो के लोग सिर्फ बयानबाजी कर अपना चेहरा छुपाते रहते हैं। गढ़वा विधायक जनहित में लगातार आवाज उठाते रहते हैं लेकिन सरकार का व्यवस्था ठीक नहीं है  जनता का कोई काम नहीं हो रहा है बेरोजगारी चरम पर है उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा सीट से चुनाव हारने पर बौखलाहट में बयानवीर बने हुए हैं। अगर सच में झामुमो के लोग जनता के प्रति इमानदार है तो हेमंत सरकार को काम करने के लिए बोलना चाहीए। उन्होंने कहा कि गढ़वा पलामू सहीत पुरे झारखंड के किसान खाद के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं फसल बर्बाद हो रहा है इस पर झामुमो के लोग मौन साधे हुए हैं। आखिर व्यवस्था में सुधार हो इसके लिए झामुमो के लोग झारखंड सरकार को क्यों नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो का एक ही काम रह गया है जनता को भ्रमित करना लेकिन जनता झामुमो के चाल चरित्र को ठीक से समझ चुकी है।

Latest News

दुर्गा पूजा को लेकर टैफिक व्यवस्था तय Garhwa