AAP ने तेज किया संगठन विस्तार, पलामू-गढ़वा को मिले नए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष Shri Banshi Dhar Nagar

बंशीधर नगर से चुनमुन की रिपोर्ट

AAP ने तेज किया संगठन विस्तार, पलामू-गढ़वा को मिले नए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष
बंशीधर नगर:-
आम आदमी पार्टी झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर सिन्हा के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोनल पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी सत्य प्रकाश पांडेय उर्फ मंटू पांडेय शामिल हुए।

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। इसी क्रम में किसान मोर्चा का दायरा बढ़ाते हुए प्रदेश प्रभारी ने पलामू जिले के लिए ओम प्रकाश दुबे को जिलाध्यक्ष तथा गढ़वा जिले के लिए जनार्दन यादव को जिलाध्यक्ष घोषित किया। दोनों जिलाध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर अपनी पूरी जिला स्तरीय टीम गठित करने का निर्देश दिया गया।

घोषणा के बाद अपने संबोधन में सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि देश की तरक्की में किसानों की भूमिका अहम है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां प्रकृति ने समय पर बारिश देकर किसानों की मदद की, वहीं सरकार ने खाद की पर्याप्त व्यवस्था न करके किसानों को निराश किया। आज किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। यह अन्याय आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के सभी जिलों में मजबूत संगठन खड़ा कर किसानों की हर समस्या को लेकर संघर्ष करेगी। यदि सरकार समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराए, तो किसान को कभी संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बैठक में जोनल पर्यवेक्षक कौशन किशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रबली चौबे, मुकेश दीक्षित, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश, वीरेंद्र दुबे, लव तिवारी, मुन्ना कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

गढ़वा ने लातेहार को पराजित किया Jharkhand