जायन्ट्ससेवा सप्ताह 2025 के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के पश्चात जायन्ट्स परिवार गढ़वा का संयुक्त समापन समारोह जायन्ट्स गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में ज्ञान निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ।
जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के आतिथ्य में समापन समारोह में जायन्ट्स गढ़वा, जायंट्स सहेली एवं जायन्ट्स आस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियो जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलख नाथ पाण्डेय,विनोद कमलापुरी,मदन प्रसाद केशरी,फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी,स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी,ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी,सहेली अध्यक्ष सुनीता केशरी, द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन आस्था अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने किया। समापन समारोह में सभी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक अपने अपने ग्रुप के द्वारा किये गए सेवा कार्यो का विवरण प्रस्तुत किये। इस मौके पर जायन्ट्स पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा मुख्यालय में जायन्ट्स के सभी ग्रुप लगातार जरूरतमंदों की सेवा के साथ साथ विभिन्न तरह के जागरूकता यथा रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, प्रदूषण कम करने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जलसंरक्षण, सड़क सुरक्षा, पौधरोपण, सरकारी विद्यालयों के बच्चों का दांत एवं स्वास्थ्य जॉच, कॉपी,पेन, टूथ, पेस्ट आदि का वितरण एवं जागरूकता आदि अनेक कार्य करता है. समाज को जागरूक करने में जायन्ट्स हमेशा लगा रहता है। जायंट्स अध्यक्ष एवं सहेली अध्यक्ष के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
समारोह में जायंट्स के पूर्व अध्यक्ष दीपक तिवारी, बिनोद गुप्ता, ध्रुव केशरी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, कमलेश गुप्ता,अशोक केशरी, अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी पोस्टऑफिस ,चंदन चन्द्रवंशी,अशोक विश्वकर्मा, रविन्द्र केशरी,चंद्रभूषण सिन्हा, मंदीप प्रसाद, रितेश केशरी मोनु, गुप्तेश्वर सोनी,जायन्ट्स सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष सिमा केशरी, माला केशरी, सुषमा केशरी,रितु जायसवाल, रंजना जायसवाल,संध्या केशरी, रीमा देवी, पल्लवी पुंज,संगीता गुप्ता, बिमला केशरी, रीना सोनी, वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी, करुणा केशरी, प्रीति सोनी, जायंट्स आस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक सोनी, उत्तम जायसवाल, डॉ आशीष गुप्ता, अमित शर्मा,गौतम गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा,आशीष मित्रा आदि लोग उपस्थित थे।