फोटो:- थाना कांड संख्या 85/25 के गिरफ्तार दो अभियुक्त को ले जाती पुलिस
कांडी:- थाना पुलिस द्वारा मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार के दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस संबंध में पूछे जाने पर जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी विद्यासागर प्रसाद ने बताया कि वादी विरेन्द्र कुमार रवि ग्राम खुटहेरिया निवासी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। कहा गया है कि 11 अगस्त दिन सोमवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे अभिमन्यु कुमार सिंह पिता गोपाल सिंह ग्राम खुटहेरिया, थाना कांडी एवं प्रिंस कुमार सिंह पिता दशरथ सिंह ग्राम पचपोखरी, थाना हैदरनगर जिला पलामू निवासी दोनों दारू के नशे में जान मारने के नियत से घर में घुस कर जान मारने की नीयत से लाठी डंडा एवं हाथ में पहने कड़ा से सिर में प्रहार कर जख्मी कर दिया, तथा घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने एवं जाति सूचक शब्दों के साथ जान मारने की धमकी एवं गाली गलौज कर रहे थे। श्री प्रसाद ने बताया कि वादी वीरेंद्र कुमार रवि के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 85/25 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए प्रारंभिक जांच कर दोनों अभियुक्त अभिमन्यु कुमार सिंह एवं प्रिंस कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है, और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।