आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 

फोटो-आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय मझिगांवा का निरीक्षण करते जिला कल्याण पदाधिकारी।
कांडी -जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बुधवार को  मँझिगावां पंचायत में हरिहरपुर ओपी  के पास स्थित  आश्रम  आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।यह आश्रम विद्यालय   जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।जिला कल्याण पदाधिकारी ने  अध्यनरत छात्राओं को क्लास रूम में जाकर के बेहतर नागरिक बनने के लिए और सर्वोच्च ऊंचाई हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विदित हो कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह आवासीय बालिका विद्यालय वर्ग 6 से  वर्ग 10 तक संचालित है और इसमें पलामू प्रमंडल की आदिवासी छात्राएं अध्यनरत हैं।। जिसमें से कई आदिम जनजाति समूह से भी आती हैं।मौके पर बीडीओ राकेश सहाय,पंचायती राज प्रखण्ड कॉर्डिनेटर उमंग कुमार पाण्डेय, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी सहित विद्यालय की वार्डेन अनुभा टोप्पो सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Latest News

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई गई जन्माष्टमी Garhwa