भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण Garhwa

गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण


गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की, माल्यार्पण किया और तिरंगा झंडा स्थल पर लगाया।


हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में तिरंगा वितरण किया जा रहा है और लोगों के घरों पर तिरंगा लगाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा नेता विनय चौबे, डॉ. पतंजलि केसरी, जयंत पांडे, संजय ठाकुर, दिनेश कुशवाहा, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, विशाल गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में सभी को मिल-जुलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में अग्रणी देशों में गिना जाता है। भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है।


Latest News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण Garhwa