हॉकी खेल के प्रोत्साहन के लिए प्रत्येक प्रखंड में खेल मैदान का होना आवश्यक: बृज कुमार थाना प्रभारी गढ़वा Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

जिले में हॉकी  खेल को आगे बढ़ाने में विभाग करेगा मदद: कैसर राजा
हॉकी खेल के प्रोत्साहन के लिए  प्रत्येक प्रखंड में खेल मैदान का होना आवश्यक: बृज कुमार
जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो: विजेता टीम के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा और अन्य अतिथि

गढ़वा
 राजकीय कृत रामासाहू सी.एम. उत्कृष्ट विद्यालय ,स्टेडियम गढ़वा में जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय अंडर -17 बालक एवं बालिका वर्ग का मैच आयोजित की गई । झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित इस मैच का शुभारंभ  सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ,गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।  खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए 
 जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा ने कहा कि शिक्षा विभाग खेल के प्रति काफी गंभीर है एवं विशेष कर नेशनल गेम होने के नाते हॉकी खेल को जिला में बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग हरसंभव मदद करने को तैयार हैं उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बढ़ावा देने को उद्देश्य से बच्चों को खेल सुविधा देते हुए बच्चों के प्रतिभा को निखारा जाएगा।गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने कहा कि हॉकी खेल के प्रोत्साहन के लिए गढ़वा जिला के प्रत्येक प्रखंड में खेल मैदान एवं बच्चों को आवश्यक खेल किट मुहैया कराने की आवश्यकता है  उसके बाद निश्चित रूप से गढ़वा के प्रतिभावान बच्चे इस खेल में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एपीओ कुलदीपक अग्रवाल ने कहा कि हॉकी के क्षेत्र में गढ़वा जिला आगे बढ़ रहे हैं। जिसका परिणाम है  कि यहां के बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रांची जा रहे हैं।उन्होंने खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दी। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि हॉकी एक राष्ट्रीय खेल है एवं विश्व में हॉकी खेल भारत वर्ल्ड चैंपियन रहा है गढ़वा जिला में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बच्चों को आत्म विश्वास के साथ प्रेक्टिस करने की आवश्यकता है निश्चित रूप से गढ़वा जिला भी हॉकी खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर भी बेहतर करेगा ऐसी पूर्ण संभावना है।

अंडर- 17 बालक वर्ग में  रामासाहू सी.एम. उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा की  टीम ने  संत जोसेफ उच्च विद्यालय बिश्रामपुर को 
  1-0 से हराकर विजेता बनी वही  अंडर -17 बालिका वर्ग में  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रमना को 2-0 से  हराकर विजेता बनी  ।  प्रतियोगिता  का पुरस्कार वितरण  मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा ने अंडर 17 बालक एवं बालिका  वर्ग के विजेता उप विजेता टीम को मेडल ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस मोके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, एडमोन कच्छप , कार्यक्रम प्रबंधक कविता कुमारी, संकुल साधन सेवी सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र नाथ उपाध्याय ,जिला सहायक रविंद्र कुमार चौबे शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी ,आलोक कुमार, अजय कांत ,शमशाद आलम, अनुराग गिरी ,रोशनदीप टोप्पो, रजनीश कुमार, आनंद सिन्हा, पंकज सोनी जय मंती पाना, शोभा कुमारी ,उषा कुमारी ,उपेंद्र राम सहित सभी  लोग उपस्थित थे।

Latest News

हॉकी खेल के प्रोत्साहन के लिए  प्रत्येक प्रखंड में खेल मैदान का होना आवश्यक: बृज कुमार थाना प्रभारी गढ़वा Garhwa