संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई ने कई प्रतिमान स्थापित किए हैं : डॉ. नथुनी पाण्डेय Garhwa

संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई ने कई प्रतिमान स्थापित किए हैं : डॉ. नथुनी पाण्डेय 
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा में नींव रखने वाले डॉ. नथनी पाण्डेय आजाद जी के गढ़वा शुभागमन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
             इस बैठक में डॉक्टर नथुनी पाण्डेय आजाद, जगतारण तिवारी तथा श्रवण शुक्ल के द्वारा संयुक्त रूप से कला के सर्जक भगवान नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। 
                तत्पश्चात् मेदिनीनगर इकाई के अध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा ने संस्कार भारती का ध्येय गीत "साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवनम्..." प्रस्तुत किया। 
             संस्कार भारती का विषय प्रवेश कराते हुए संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि कला एवं साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र गढ़ने का कार्य करती है संस्कार भारती।     
              डॉ. नथुनी पाण्डेय आजाद ने कहा कि संस्कार भारती गढ़वा इकाई रूपी जिस नन्हे से पौधे को मैंने लगाया था वह समय के साथ-साथ बड़ा होता गया। इसने दो दशकों में कई कीर्तिमान गढ़े हैं। किन्तु वर्तमान समय में पूरे पलामू विभाग की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ऐसी स्थिति में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संस्कार भारती से जोड़कर इसके उद्देश्य की पूर्ति में गतिशीलता लानी होगी तभी अपेक्षित परिणाम मिल सकेंगे। यह गुरुत्तर कार्य संस्कार भारती से जुड़े अनुभवी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। 
              गढ़वा जिला के संरक्षक जगतारण तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती की गतिविधियाँ वर्तमान समय में अत्यधिक प्रासंगिक हो गई हैं। 
               संस्कार भारती के मार्गदर्शक श्रवण शुक्ल ने कहा कि संस्कार भारती से जुड़ना परम सौभाग्य का विषय है। क्योंकि यह एक ऐसा संगठन है जिससे जुड़ने के बाद कला के वास्तविक स्वरूप का दर्शन हो पाता है। 
               इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित संतोष मिश्र, राकेश सिंह, रवि कांत मिश्र, विकास कुमार ज्योति के साथ संस्कार भारती के दायित्वधारी दयाशंकर गुप्त, प्रेम दीवाना व्यास, श्याम नारायण पांडेय, कौस्तुभ आदि उपस्थित थे।
              "वन्दे मातरम् ..." के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Latest News

संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई ने कई प्रतिमान स्थापित किए हैं : डॉ. नथुनी पाण्डेय Garhwa