कांडी प्रखण्ड से 11 सहायक अध्यापकों ने सफलता प्राप्त कर प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी -झारखण्ड सहायक आचार्य नियुक्ति में 6 से 8 वर्ग के विभिन्न श्रेणियों में कांडी प्रखण्ड से 11  सहायक अध्यापकों ने सफलता प्राप्त कर प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। 
पीएम श्री उच्च विद्यालय लमारी कला के चार सहायक अध्यापकों ने सफलता हासिल किया है। अमरेन्द्र कुमार पंडित ने भाषा श्रेणी में  सफलता प्राप्त किए हैं।जबकि इसी विद्यालय के सामाजिक विज्ञान श्रेणी में रोशन कुमार सिंह,दीपक कुमार पाण्डेय व संतोष कुमार ठाकुर ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के दो सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार व सतेन्द्र कुमार ने सामाजिक विज्ञान श्रेणी में सहायक आचार्य बनकर सफलता अर्जित किया है।उधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अधौरा के सहायक अध्यापक धनंजय कुमार गुप्ता ,उत्क्रमित प्रावि तेलियानिजामत के सहायक अध्यापक मृत्युंजय कुमार गुप्ता ने भी सामाजिक विज्ञान श्रेणी में सहायक आचार्य बनकर सफलता अर्जित किया है।बतादें की धनंजय कुमार गुप्ता और मृत्युंजय कुमार गुप्ता दोनों सगे भाई हैं।प्रावि भंडरिया के सहायक अध्यापक लव कुमार सिंह ने भी सहायक आचार्य बनकर विद्यालय सहित अपने परिवार के सपनो को पूरा किया है। उधर स्तरोन्नत उच्च विद्यालय डूमरसोता के सहायक अध्यापक नित्यानन्द मेहता व अवधेश पाल ने भी सामाजिक विज्ञान श्रेणी में  सहायक आचार्य बनकर सफलता प्राप्त किया है। उधर बुनियादी विद्यालय कुशहा के सहायक अध्यापक प्रभात रंजन सिंह की पत्नी भी गैर सहायक अध्यापक ग्रुप से सहायक आचार्य बनकर सफलता प्राप्त की है। 1 से 5 वर्ग का रिजल्ट अभी नही हुआ है उक्त वर्ग में प्रखण्ड के कितने सहायक अध्यापक सहायक आचार्य बन पाते हैं उसका इंतजार है। इस सफलता पर कई लोगों ने सभी को बधाई दिए है जिसमें सहायक अध्यापक राजेश कुमार दुबे,अरुण पाण्डेय,हेमेन्द्र राम,राम लखन राम,देवेंद्र कुमार चौबे,अरुण कुमार,राजीव रंजन,उदय राम ,राम रंजन,करंजु पाल, अवध बिहारी यादव सहित कई लोग शामिल हैं।

Latest News

कांडी प्रखण्ड से 11  सहायक अध्यापकों ने सफलता प्राप्त कर प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। Kandi