विकास कुमार की रिपोर्ट
झारखंड के मुख्यमंत्री से की मुलाकात – पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई
दिल्ली प्रवास के दौरान दिशा समिति (राज्य स्तरीय), भारत सरकार के सदस्य श्री देवेश तिवारी ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री (अध्यक्ष,राज्य स्तरीय दिशा समिति)श्री हेमंत सोरेन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी (गुरुजी) के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
श्री तिवारी ने कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा हैं और उनके स्वस्थ्य की चिंता पूरे राज्य को है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि आदरणीय शिबू सोरेन जी शीघ्र स्वस्थ होकर पूर्ण रूप से स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
इस भेंटवार्ता के दौरान श्री तिवारी ने पलामू एवं गढ़वा जिलों में हाल ही में संपन्न अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं ज़मीनी हालात की विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री जी को दी। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे एक बड़े भाई की तरह कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने को तत्पर हैं।
श्री तिवारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मिलकर, परस्पर सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से झारखंड की जनता के विकास और कल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।