थाना दिवस में भूमि विवादों का निष्पादन, सामाजिक मुद्दों पर चला जागरूकता अभियान Kandi

थाना दिवस में भूमि विवादों का निष्पादन, सामाजिक मुद्दों पर चला जागरूकता अभियान
साकेत मिश्रा की रिपोर्ट | कांडी


कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई जनप्रतिनिधियों के सहयोग से की गई।

थाना दिवस में कुल 8 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 5 मामले भूमि की मापी से संबंधित पाए गए। इन मामलों के समाधान हेतु अंचल कार्यालय द्वारा मापी की तिथि निर्धारित कर दी गई है। वहीं, 2 मामले भूमि अधिकार एवं अनधिकृत कब्जे से संबंधित पाए गए, जिन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए सक्षम न्यायालय में ले जाने की सलाह वादियों को दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और कानून का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर थाना प्रभारी, अंचल कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। थाना दिवस के आयोजन ने आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने में सकारात्मक भूमिका निभाई।

Latest News

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, छह महीने से लापता विक्षिप्त महिला को परिजनों से मिलाया Kandi