भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल वीर शहीद अमर रहें... भारत माता की जय... वंदे मातरम.. आदि नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शामिल आर्मी मैन गौरीशंकर तिवारी सहित अन्य सभी दर्जनों पुर्व सैनिक को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक फौजी अजय तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद जवान देश के लिए सदैव पुज्यनीय रहेंगे। कारगिल युद्ध के दौरान देश के जवानों ने मां भारती के आंचल को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर रक्षा किया। देश के जवान जब सरहद पर दिन रात जागकर रक्षा करते हैं तो पब्लिक सुरक्षित रहती हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के समय देश के तात्कालिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सेना को खुली छूट दे रखी थी जिसके परिणामस्वरूप भारत को विजय प्राप्त हुआ। 
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान लड़ने वाले सभी फौजी शौर्य पराक्रम के लिए सदैव याद किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे गुड्डू तिवारी उमेश कश्यप गोपाल दुबे सच्चिदानंद दुबे श्यामा चौबे ब्रजमोहन ठाकुर रामराम पाण्डेय पप्पू यादव सुनील कुमार संजय तिवारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय सुबोध पाठक विकास तिवारी ओमप्रकाश पासवान प्रवीण पाल  विशाल गुप्ता सुदामा प्रजापति प्रभु टोप्पो सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Latest News

भवनाथपुर विधायक की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल Ranchi