डंडई से संवाददाता बिंदु कुमार कीरिपोर्ट
डंडई में युवक का शव पेड़ से लटका मिला: परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी।
बीते रात्रि डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव दामार टोला निवासी राम जी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ननकेशवर सिंह का शव उसी टोला के एक पलाश के पेड़ में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक ननकेशवर सिंह शुक्रवार शाम को अपने कपड़े झोला में लेकर बाहर के राज्य में कमाने जाने के लिए घर से निकला था। घर से निकलने के करीब 3 घंटे बाद उसका शव टोला के ही एक पेड़ में फंदे से झूलता हुआ राहगीरों के द्वारा देखा गया। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। उधर मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का 1 साल पहले शादी हुई थी। वह बाहर के राज्य में मजदूरी कर अपना परिवार चलता था। कई महीना घर पर रहने के बाद वह शुक्रवार शाम को कमाने जाने के लिए घर से निकला था।
मामले में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव दिया गया ।