खेल मनुष्य के जीवन का आधार हैं: डीडीसीप्रमंडल स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

खेल मनुष्य के जीवन का आधार हैं: डीडीसी

प्रमंडल स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो: दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ करते  डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा और अन्य
गढ़वा
प्रमंडल स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम में किया गया।अंडर 17 बालिका वर्ग में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले गढ़वा पलामू एवं लातेहार के  टीम  ने भाग लिया। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि उप  विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा,  जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज , एपीओ सह खेल पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल , ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, गढ़वा जिला ओलंपिक के सचिव आलोक मिश्रा ने  संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और बैलून उड़ा कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय मैच का आयोजन गढ़वा जिले में  पहली बार हो रहा है ,यह जिले के लिए गर्व की बात है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन खेल के समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं इस तरह के मैच का आयोजन हेतु आगे भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए खेल को प्रोत्साहित करेगी।  साथ ही उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि बच्चों की मानसिक समृद्धि होती है ।
खेल मनुष्य के जीवन का आधार हैं। 
जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने कहा कि गढ़वा जिले के बच्चों का खेल के प्रति लगन एवं प्रतिभा प्रसंसनीय है मैं सभी  जिले के टीम के प्रतिभागियों को शुभकामना देता हूं और उम्मीद करता हूं कि बच्चियां खेल भावना के साथ खेलते हुए  यहाँ से जीतकर राज्य स्तर पर भी प्रमंडल का नाम रोशन करेंगी । 
इस मोके पर एपीओ, शैलेंद्र कुमार , मनोज मिश्रा,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रखंड कार्यक्रम, पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ,पूनम श्री , संकुल साधन सेवी सह संकुल प्रभारी देवेंद्र नाथ उपाध्याय अश्विनी कुमार , विकास पांडे शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी ,आलोक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य रेफ़री जगन्नाथ राम अरविंद कुमार उपस्थित थे ।इस  खेल का कमेंट्री  मनोज कुमार तिवारी एवं संतोष कुमार दुबे ने की।

Latest News

बुनियादी विद्यालय सेमौरा में झंडोतोलन का समय सारणी हुआ निर्धारित Kandi