पलामू की टीम गढ़वा को 3-0 से हरा बना चैंपियन Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

पलामू की टीम गढ़वा को  3-0 से हरा बना चैंपियन
प्रमंडल स्तरीय 64 वी सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग अंडर 17
गढ़वा
प्रमंडल स्तरीय 64 वी सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग में पलामू की टीम  ने फाइनल मैच में गढ़वा को 3-0 से हराकर  चैंपियन बना। विजेता टीम को जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग  मिंज,एपीओ सह खेल पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फाइनल मैच से पूर्ब अंडर 17 बालिका वर्ग के राउंड रोबिन लीग  मैच में पलामू ने लातेहार को दो गोल से और गढ़वा को एक गोल  से हराकर पूरे 6 अंक अर्जीत करते हुए फाइनल में प्रवेश किया वहीं गढ़वा ने लातेहार को एक गोल से हराकर तीन अंक के साथ फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल  मैच में विजेता पलामू जिला के टीम रही एवं उपविजेता गढ़वा जिला टीम रही। पलामू जिला के टीम ने 3-0 से विजेता बनी। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने कहा कि पलामू जिला के खिलाड़ियों ने खेल के प्रति लगन और प्रतिभा प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी उपलब्धि है,और उम्मीद है कि बालिकाएं खेल भावना के साथ मैदान में उतरेंगी और प्रमंडल का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेंगी। एपीओ सह खेल पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल ने कहा
गढ़वा में पहली बार प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। खिलाड़ियों को हरसंभव संसाधन और मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामना दी।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने कहा प्रतियोगिता में भाग ले रही बालिकाएं यह सिद्ध कर रही हैं कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से बेटियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Latest News

बुनियादी विद्यालय सेमौरा में झंडोतोलन का समय सारणी हुआ निर्धारित Kandi