पूर्व मंत्री मिथिलेश ने 1000 कांवरियों को किया बोल बम रवाना Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

झामुमो समाज को तोड़ता नहीं बल्कि जोड़ता है : मिथिलेश ठाकुर
पूर्व मंत्री मिथिलेश ने 1000 कांवरियों को किया बोल बम रवाना

झारखंड की खुशहाली व दिशोम गुरू के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ कांवरिए बोल बम रवाना
गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को लगभग 1000 कांवरियों को बोल बम रवाना किया। सभी कांवरिए अपने घर, परिवार व झारखंड की खुशहाली तथा दिशोम गुरू शिबु सोरेन की स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ बोल बम के लिए रवाना हुए। बुधवार को पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी कांवरियों को बस एवं पूरे रास्ते की नाश्ता, खाना की व्यवस्था के साथ सभी को बोल बम भेजा। 
  बुधवार की सुबह सभी कांवरियों का जुटान श्री ठाकुर के आवास पर हुआ। वहां से भोजन के बाद सभी चिनियां मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर पहुंचे। वहां पूजा, अर्चना के बाद पूर्व मंत्री श्री ठाकुर सभी कांवरियों के साथ पैदल रंका मोड़ संकट मोचन मंदिर, गढ़देवी मंदिर होते हुए बस स्टैंड पहुंचे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी कांवरिए भक्ति गीतों पर काफी देर झुमते रहे। उसके बाद जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से आये कांवरिये अपने अपने निर्धारित बसों में बैठकर बोल बम के लिए रवाना हो गये। 
 मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार पिछले कई वर्षों से कांवरियों को बोल बम भेजता है। झामुमो की ओर से सभी जाति, धर्म के लोगों को उसके धार्मिक यात्रा को जाने में सहायोग किया जाता है। सभी जाति धर्म के लोग मिलजुल कर इन कार्यक्रमों को सफल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां कुछ लोग जाति एवं धर्म के नाम पर समाज को बांटने एवं तोड़ने का काम करते हैं। जबकि झामुमो हमेशा समाज को जोड़ने का काम करता है। झामुमो सर्वजाति, सर्वधर्म सम्मान के रास्ते पर चलता है। उन्होंने सभी कांवरियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने घर, परिवार सहित झारखंड एवं देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना तथा पिछले एक माह से इलाजरत दिशोम गुरू शिबु सोरेन की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भगवान भोलेनाथ से करें। भगवान भोले शंकर अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सभी कांवरियों के लिए रास्ते का नाश्ता, खाना एवं ठहरने का प्रबंध किया गया है। कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी कांवरिए एक साथ जाएं एवं साथ में ही वापस आएं। कोई जल्दबाजी नहीं है। जितने दिन में दर्शन कर लें उसके बाद ही आयें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, अनिता दत्त, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, मनीष कमलापुरी, धनंजय तिवारी, जवाहर पासवान, फरीद खान, अरविंद यादव, नवीन तिवारी, प्रियम सिंह, सलीम जाफर, चंदा देवी, ज्योति प्रकाश केशरी, बाबा कमलेश, आशिष अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

भवनाथपुर विधायक की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल Ranchi