जवान पंकज कुमार चौबे एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता चौबे ने रक्तदान कर थैलेसेमिया से ग्रसित दो बच्चों की जान बचायी। Garhwa

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 172 बटालियन  गढ़वा झारखंड के  जवान पंकज कुमार चौबे एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता चौबे ने रविवार को सदर अस्पताल में रक्तदान कर थैलेसेमिया से ग्रसित दो बच्चों की जान बचायी। 
एक बच्चा खरौंधी प्रखंड के राजी गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरा चिनियां प्रखंड का है। सीआरपीएफ 172 बटालियन गढ़वा के जवान पंकज चौबे ने बताया कि उन्होंने ओ पॉजिटिव तथा उनकी धर्मपत्नी ने बी पॉजिटिव ब्लड दिया। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष अपने शादी की सालगिरह पर रक्तदान करते हैं।
उन्होंने  वीर जवान पंकज कुमार चौबे अब तक 40 यूनिट रक्तदान किया है। जबकि उनकी धर्मपत्नी पांच यूनिट रक्तदान कर चुकी हैं। श्री चौबे ने बताया कि वह दूसरे दिन रक्तदान करने वाले थे लेकिन जब उन्हें सूचना मिली कि सदर अस्पताल में थैलेसेमिया से पीड़ित एक ओ पॉजिटिव एवं एक बी पॉजिटिव बच्चे को ब्लड नहीं मिल रहा है और ब्लड के अभाव में उनकी जान जा सकती है। वे दोनों अविलंब सदर अस्पताल पहुंच गये और रक्तदान किया। रक्तदान के बाद श्री चौबे ने अपने सामने ही दोनों बच्चों को ब्लड चढ़वाया।
इसके बाद नाजुक बनी दोनों बच्चों को स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आने लगा। श्री चौबे और उनकी धर्मपत्नी ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि दो बच्चों की जान बचाकर अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद करते हुये कहा कि ऐसा अवसर उन्हें सदैव मिलता रहे। इस मौके पर डॉ पतंजली केशरी, प्रदीप पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

Latest News

एसडीएम ने गोदाम से 3 कुंटल पॉलिथीन किया जब्त Garhwa