गोन्दा देवी धाम के गुंबद में कलश एवं त्रिशूल की की गई स्थापना Garhwa

गोन्दा देवी धाम के गुंबद में कलश एवं त्रिशूल की की गई स्थापना
 मेराल प्रखंड के ग्राम गोंदा में पूरे गांव के आस्था का प्रतीक देवी धाम का निर्माण पिछले तीन वर्षों से अनवरत जारी है। इस निर्माणाधीन मंदिर के गुंबद की भव्यता एवं सुंदरता वास्तव में मन को मोहित करने वाली है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर के गुंबद निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। आज दिनांक 22.6.2025 को गुंबद को सुशोभित करने वाले कलश और सर्व रक्षार्थ हेतु आस्था के प्रतीक मा जगदंबे के त्रिशूल को बाजे गाजे के साथ देवी धाम के पुजारी के द्वारा  विधि- विधान के साथ पूजन- अर्चन कर गुंबद के शीर्ष पर स्थापित किया गया। आज का दिन पूरे ग्रामीणों और मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्यों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। गांव के ही कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया गयागोन्दा देवी धाम के गुंबद में कलश एवं त्रिशूल की की गई स्थापना
 मेराल प्रखंड के ग्राम गोंदा में पूरे गांव के आस्था का प्रतीक देवी धाम का निर्माण पिछले तीन वर्षों से अनवरत जारी है। इस निर्माणाधीन मंदिर के गुंबद की भव्यता एवं सुंदरता वास्तव में मन को मोहित करने वाली है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर के गुंबद निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। आज दिनांक 22.6.2025 को गुंबद को सुशोभित करने वाले कलश और सर्व रक्षार्थ हेतु आस्था के प्रतीक मा जगदंबे के त्रिशूल को बाजे गाजे के साथ देवी धाम के पुजारी के द्वारा  विधि- विधान के साथ पूजन- अर्चन कर गुंबद के शीर्ष पर स्थापित किया गया। आज का दिन पूरे ग्रामीणों और मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्यों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। गांव के ही कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया 
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री शशिकांत दुबे उपाध्यक्ष श्री शुनेश्वर प्रसाद एवं प्रकाश कुमार अरुण सचिव अमित कुमार साह संयुक्त सचिव दिवाकर कुमार कोषाध्यक्ष कृष्ण देव प्रजापति उपकोषाध्यक्ष विजेश्वर  प्रजापति कलेक्शन प्रभारी कृष्णा शाह, मिथिलेश कुमार ठाकुर, मनदीप कुमार, चंदन कुमार, मुकेश प्रजापति, विनोद महतो, दीपक शाह, सदस्य एवं ग्रामीण दिनेश शाह वीरेंद्र शाह ,विजयमल साह, विश्वनाथ साह ,दिनेश कुमार, ठाकुर, अरुण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शाह ,बटेश्वर शाह ,भागीरथी विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव कुशवाहा, सुजीत कुमार, रामलाल साह, सुदर्शन प्रजापति, गौरव प्रजापति, रामानुज प्रजापति, चैतू प्रजापति, मानिक यादव, नंदू प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित थे

Latest News

एसडीएम ने गोदाम से 3 कुंटल पॉलिथीन किया जब्त Garhwa