ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन Garhwa

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन
गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत ‘One Day, One Hour, Together’ की भावना के साथ स्वच्छता गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना था।
इस स्वच्छता अभियान में नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने ‘स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज’ का संदेश देते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री निरकेष शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में केवल स्वच्छता की आदत ही विकसित नहीं करते, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की भावना भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा विद्यालय परिसर स्वच्छता और जागरूकता के संदेश से सराबोर रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में ईको क्लब प्रभारी श्रीमती ए. एन. शुभ्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राथमिक स्तर पर खेल शिक्षक दिरेंद्र कुमार, स्वाति लकड़ा,सुश्री स्वेता तिवारी, सुश्री कविता कुमारी, सुश्री फिरदौस नाज़ एवं श्रीमती ए. एन. शुभ्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
 इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ भी मौजूद थे।

Latest News

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन Garhwa