डंडई के दो निजी विद्यालय का मान्यता होगा रद्द,जिला शिक्षा अधीक्षक के जांच में मिला था अनियमितता
दोनों विद्यालयों से एक सप्ताह के अंदर मांगी गई स्पष्टीकरण के साथ साक्ष्य
डंडई प्रखंड मुख्यालय में संचालित दो निजी विद्यालय सृजन पब्लिक स्कूल और होली फेथ पब्लिक स्कूल को गढ़वा जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने चिट्ठी जारी कर आरटीई एक्ट अर्हता को लेकर स्पष्टीकरण के साथ साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जारी चिट्ठी के माध्यम से जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिखा है कि 5 अप्रैल 2025 को डंडई प्रखंड मुख्यालय में संचालित होली फेथ पब्लिक स्कूल और सृजन पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त दोनो विद्यालय के द्वारा आरटीई का किसी भी शर्त का पालन नहीं किया जा रहा है। होली फेथ पब्लिक स्कूल भाड़े के मकान में चल रहा है एवं सूजन स्कूल एलवेस्टस के कमरों में संचालित है। किसी भी स्थिति में दोनो विद्यालय मान्यता के आहर्ता नही रखता है। फर्जी तरीके से इन दोनो विद्यालयों के द्वारा मान्यता प्राप्त कर ली गयी है जो गलत है। जिला शिक्षा अधीक्षक ने दोनो स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विद्यालय का मान्यता से संबंधित सभी अभिलेख एवं साक्ष्य एक सप्ताह के अंदर स्थिति स्पष्ट करना सुनिश्चित करेंगें। अन्यथा की स्थिति में दोनो विद्यालयों का मान्यता रद्द करने हेतु जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति, गढ़वा के समक्ष प्रस्ताव भेज दी जायेगी। जिला शिक्षा अधीक्षक जारी चिट्ठी की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी,क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर, निर्देशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड रांची तथा जिले के उपायुक्त को दिया हैं।