साकेत मिश्रा की रिपोर्ट
वट सावित्री पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना
कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को वट सावित्री व्रत का पर्व पारंपरिक श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सनातनी सुहागिन महिलाओं ने पुरानी परंपरा और धार्मिक आस्था के अनुसार वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और पारिवारिक शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की।
सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर फलाहार व्रत रखते हुए वट वृक्ष की पूजा प्रारंभ की। पूजा स्थल पर महिलाओं ने व्रत कथा के रूप में सावित्री और सत्यवान की कथा विद्वान पंडितों से श्रवण किया और तदुपरांत दान-पुण्य भी किया।
इस पावन अवसर पर कांडी प्रखंड के भीलमा, अमडीहा, चंद्रपुर, जमुऑ, शिवरी, सीमौरा, कांडी, लमारी कला, घटहुआं कला, सेतों, हरिगावां, सननी, अधौरा, खुटहेरिया, बलियारी सहित अनेक गांवों की सुहागिन महिलाओं की उपस्थिति देखी गई।
पूरे क्षेत्र में वट सावित्री व्रत को लेकर भक्तिमय वातावरण बना रहा।