पूर्व विधायक से मिलकर प्रखंड छेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता से कराया अवगत Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा/(कांडी): बिश्रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक से मिलकर प्रखंड छेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता से कराया अवगत
 पूर्व विधायक प्रतिनिधि मणिकांत सिंह ने बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से शिष्टाचार मुलाकात कर छेत्र में व्याप्त अनियमितता को उनके सामने रखा उन्होंने कहा की बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ साथ हमारे कांडी छेत्र विकास के नाम पर बिल्कुल शून्य हो गया है। बात करते हुए श्री सिंह ने कहा की विधानसभा के अंदर जितने भी ब्लॉक है।ओ 5 और 10 % पर बिक गया है।मानो हर विभाग में भ्रष्टाचारी अपने चरम सीमा पर है उन्होंने कहा की हमारा विधानसभा क्षेत्र में कोई ऐसा विभाग नहीं जहां भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर न हो आज गरीब जनता ब्लॉक में अपना एक छोटा सा कार्य को करवाने के लिए जाता है। तो उससे मोटी रकम का वसूली किया जाता है। और तो और सोचने वाली बात तो यह है। की रकम वसूली के बाद भी लोगों को एक काम को करवाने के लिए हजारों बार ब्लॉक का चकर लगाना पड़ता उन्होंने कहा की जबसे झारखंड ने भाजपा की सरकार गई है तब से झारखंड मानो बिना माथ के मऊआर सा हो गया है। अधिकारी अधिकारी अपने अफसरशाही में नजर आते हैं और तो और ब्लॉक में कार्यरत छोटे कर्मचारी भी मानो अधिकारी से कम रौब नहीं दिखाते यूं कहें तो पूरे विधानसभा का दुर्दशा हो गया है अगर इस पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो पूरे विधानसभा का सत्यानाश होना तय है।

Latest News

उपायुक्त की अध्यक्षता में श्री बंशीधर नगर के प्रखंड सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न Garhwa