टेबल टेनिस का दस दिवसीय समर कैंप शुरू Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


खेल को बनाए अपना जुनून:अलखनाथ 
टेबल टेनिस का दस दिवसीय समर कैंप शुरू 
फोटो: दीप प्रज्वलित कर समर कैंप का उद्घाटन करते गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ,अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी,नंद कुमार गुप्ता, सचिव आनंद  सिन्हा और अन्य


गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में वन विभाग के सामुदायिक भवन में दस दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन रविवार को संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष  नंदकुमार गुप्ता ,सचिव आनंद सिन्हा, मुजीबउद्दीन खान संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे पंकज सोनी और मनोज कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया| इस मौके पर संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि टेबल टेनिस खेल में जिले के  लोगो ने बड़ा सपना देखा है और उस सपने को पूरा करना आप सभी खिलाड़ियों की  जिम्मेवारी है।संघ आपको हर संभव मदद करने को तैयार हैं। आप सपने को तभी पूरा कर सकते हैं जब आपके अंदर जुनून होगा तभी सफलता हासिल हो सकती है । जुनून ही वह शक्ति है जो एक खिलाड़ी को कठिन परिश्रम और चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आप खेल के बारे में जानकारी अवश्य रखें खिलाड़ियों की जिंदगी को पढ़ें, तभी आप खेल में बेहतर कर सकते है।वहीं सभी खिलाड़ी  को उर्जावान रहना होगा ,तभी आप बेहतर कर सकते है। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि समर कैंप का आयोजन संघ की ओर से किया गया है |समर कैंप वह अवसर है जहां  आप अपने छुट्टी का बेहतर लाभ उठा सकते हैं। निरंतर प्रयास से आपके खेल में लगातार सुधार हो रहा है |वही आपके खेल की बदौलत गढ़वा जिला का नाम टेबल टेनिस के क्षेत्र में बहुत आगे जा रहा है। 

उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्तस ने कहा कि गढ़वा के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने काम किया है |आप लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा के नाम को आगे बढ़ाएं।  उन्होंने  कहा कि समर कैंप के माध्यम से आपको टेबल टेनिस की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी ,जिसका आप लाभ उठाए। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा की समर कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को टेबल टेनिस खेल के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है ताकि गर्मी छुट्टी का लाभ बच्चे उठा सके और टेबल टेनिस के तकनीक और खेल के बारे में जानकारी हासिल करें। टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे ने कहा कि  जिले के 18 खिलाड़ी नेशनल खेल रहे है, कम संसाधन में यहां के लोग बेहतर खेल रहे हैं उन्हें और संसाधन उपलब्ध करने की जरूरत है। संघ के  सदस्य मुजीबुदिन खान ने कहा कि  ईमानदारी से मेहनत किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। खेल के क्षेत्र में  कैरियर के अपार संभावनाएं हैं।इस मौके पर  संजय सिंह ,दरोगा पासवान  पंकज कुमार सोनी, मनोज कुमार पाठक सहित कई अभिभावक मौजूद थे|कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया|

Latest News

टेबल टेनिस का दस दिवसीय समर कैंप शुरू Garhwa