डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में श्रद्धांजलि अर्पित। Garhwa

डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में श्रद्धांजलि अर्पित।
बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में आज दिनांक 03 मई 2025 को भारत के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक,शिक्षाविद् 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ० के. कस्तूरी रंगन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य श्री आसिस कुमार मण्डल सहित सभी शिक्षकगण ने बारी बारी से डॉ० कस्तूरी रंगन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
सभा में सभी शिक्षक एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य एवं छात्रों द्वारा विशेष हवन का आयोजन किया गया।
प्राचार्य श्री मण्डल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा:
“डॉ० के. कस्तूरी रंगन न केवल भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के स्तंभ थे, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। वे इसरो के अध्यक्ष रहते हुए भारत को अनेक सफल अंतरिक्ष अभियानों की ओर ले गए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस नीति में भारत की शिक्षा व्यवस्था को समग्र, लचीला और समकालीन बनाने के लिए जो दिशा तय की गई है, उसका श्रेय डॉ० कस्तूरी रंगन की दूरदृष्टि और शिक्षण-प्रेम को जाता है। उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।
डॉ. कस्तूरीरंगन जो उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु ने भारत सरकार ने  पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण  सम्मान से सम्मानित किया हैं। उन्होंने खगोल-विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष उपयोग के क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 200 से अधिक आलेख प्रकाशित किए हैं और 6 पुस्तकों को संपादित किया है।”
यह श्रद्धांजलि सभा एक महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं राष्ट्रसेवक को सच्ची श्रद्धांजलि थी, जिसने भारत को वैज्ञानिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

Latest News

जलमीनार का सोलर प्लेट आँधी तूफान में टुटा Kandi