गढ़वा नगर मंडल में मन की बात का 122वां एपिसोड सुना गया Garhwa

गढ़वा नगर मंडल में मन की बात का 122वां एपिसोड सुना गया
गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अगुवाई में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 122वां एपिसोड बूथ संख्या 128 पर सुना गया। साथ ही मंडल के विभिन्न अन्य बूथों पर भी बूथ अध्यक्षों द्वारा इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर उमेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम जनमानस को जोड़ने और प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि "इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी देशभर के उन लोगों की कहानियाँ साझा करते हैं जो अपने कार्यों से समाज को प्रेरणा देते हैं। जिनकी प्रतिभा छुपी रह जाती है, उन्हें मंच देकर उनकी पहचान को उजागर किया जाता है।"

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को यह कार्यक्रम अवश्य देखना चाहिए और अपने बच्चों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए, ताकि वे भी प्रेरणा ले सकें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टिंकू गुप्ता, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, प्रेमचंद कश्यप, गंगाधर कश्यप, अमित केसरी, सुनील सोनी, रामजी केसरी, पवन कुमार, चोटन सोनी, विक्की कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa