चैती छठ को लेकर गुरुवार को सैकड़ो व्रतियों ने अस्ताचल गामी सुर्य को अर्घ्य अर्पण किए। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर गुरुवार को सैकड़ो व्रतियों ने अस्ताचल गामी सुर्य को अर्घ्य अर्पण किए।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल  पर सैकड़ो की संख्या में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किए ।उधर टेम्पल इन वाटर सूर्य  मंदिर कांडी के प्रांगण में भी सैकड़ो की संख्या में छठ व्रतियों ने छठ पूजा की महाअनुष्ठान किए।इस वर्ष छठ व्रत करने वाले व्रतियों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक देखी जा रही है।टेम्पल इन वाटर सूर्य मंदिर कांडी को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है।जहां पर बड़ी संख्या में व्रतियों ने महाअनुष्ठान को सम्प्पन किए।उधर सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर भी हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने छठ पूजा की हिस्सा बनी।सूर्य मंदिर के सामने छठ घाट के अलावे भगवती मंदिर के दोनों किनारों पर बनी छठ घाट पर भी व्रतियों की भीड़ देखी गयी।व्रतियों ने पूरे दिन व रात निराहार रहकर इस कठिन व्रत की हैं ।उक्त दोनों स्थल के अलावे प्रखण्ड के और जलाशयों पर भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है।पंडित आदित्य पाठक व प्रवीण पाण्डेय ने सभी व्रतियों को अर्घ्य अर्पण कराए।दोनों जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में पुलिस तैनात थी।सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल विकास समिति के कई सदस्यों ने व्यवस्था को संभालते देखे गए। वहीं मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ राकेश सहाय, लाल पांडे, मुखिया पांडे, नवल किशोर तिवारी, विभूति नारायण दुबे, विकास उपाध्याय, आतिश कुमार सिंह, सरकोनी पंचायत मुखिया सुबोध वर्मा, रघुनंदन राम, जय किशुन राम, मनरेगा बीपीओ सोनू कुमार, कर्मचारी दीपक यादव,नरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda