महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना : सत्येन्द्र नाथ तिवारी Garhwa

फरठिया में भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ पाँच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ
 महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना : सत्येन्द्र नाथ तिवारी

 धार्मिक कार्यो से स्थापित होता है शांति और सदभाव : डॉ कुलदेव 
गढ़वा : जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर फरठिया गाँव में भव्य कलश यात्रा के साथ पाँच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महात्मा के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालू भक्तजन कलश के साथ दानरो नदी के तट पर एकत्रित हुए तथा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। ततपश्चात सभी श्रद्धालु भक्तजनों ने यज्ञशाला परिसर में कलश स्थापित कर बेहतर समाज बनाने का संकल्प लिया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे स्थानीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा और महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना है। लोगों में आस्था और भक्ति के प्रति प्रेरित करना है। आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की ओर देख रहा है कि सनातन धर्म में ऐसा क्या खासियत है कि धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। निश्चित रूप से यह शोध का विषय है। सभी लोग अमन, चैन, सुख से रहें, यही मेरी शुभकामना है। वहीं महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने आयोजकों की काफी तारीफ की और इस तरह के कार्यक्रम के लिए पूरी टीम को धन्यवाद प्रकट किया। डॉ चौधरी ने कहा कि महायज्ञ समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करता है। साथ ही पूरे क्षेत्र में वातावरण को शुद्ध करता है।क्योंकि मान्यताओं के अनुसार कलश में सम्पूर्ण देवताओं की शक्ति समाहित होती है। यही शक्ति मानव के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत करती है ताकि विकट परिस्थिति में भी उसे लड़ने की क्षमता प्रदान हो सके। कार्यक्रम में पूर्व सांसद घूरन राम, डंडा जिला पार्षद अजय कुमार चौधरी, मंगलमूर्ति तिवारी, रिंकू तिवारी, अधिवक्ता बचनदेव चौधरी, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सरोज कुमार चौधरी, संतोष चौधरी, सहित काफी संख्या में अतिथिगण उपस्थित थे। यज्ञ समिति की ओर से महायज्ञ में दूरदराज से आने वाले भक्तों के लिए खाने और ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। किसी भी असुविधा के लिए समिति के लोगों से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। सभी लोगों से आग्रह किया है कि महायज्ञ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सबकी सहभागिता अपेक्षित है। कलश यात्रा में आयोजन समिति के संयोजक चंद्रदेव चौधरी, अध्यक्ष प्रयाग चौधरी, उपाध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, नंदकिशोर चौधरी, राम मूरत राम, महासचिव उत्तम चौधरी, सचिव चंदन चौधरी, विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, विभिन्न कार्यों के व्यवस्थापक मुन्ना चौधरी, प्रेम चौधरी, श्रीराम ठाकुर, जीवलाल पासवान, संतोष उरांव सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa