कंचन साहू बने द्वितीय उप जिलापाल, गढ़वा के लायंस क्लबों की एकता लाई रंग Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
कंचन साहू बने द्वितीय उप जिलापाल, गढ़वा के लायंस क्लबों की एकता लाई रंग


गढ़वा: जमशेदपुर के होटल 'द अलकोर' में लायंस क्लब का दो दिवसीय अधिवेशन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें बिहार और झारखंड के जिला 622 के लगभग 85 क्लबों के सदस्य शामिल हुए। इस अधिवेशन में सत्र 2025-26 के लिए द्वितीय उप जिलापाल का चुनाव हुआ, जिसमें लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के कंचन साहू और लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर के सुजीत कुमार उम्मीदवार थे।

मतदान में कंचन साहू को कुल 129 वोट प्राप्त हुए, जबकि सुजीत कुमार को 83 वोट मिले। इस प्रकार कंचन साहू ने 46 मतों के अंतर से विजय हासिल की।

तीन माह पूर्व लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक में अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से कंचन साहू को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद लायंस फ़ैटरनिटी ऑफ गढ़वा की संयुक्त बैठक में, जिसमें लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल, ग्रीन, सिटी और ऑसम के सदस्य शामिल थे, सभी ने एकमत से कंचन साहू को समर्थन दिया।

गढ़वा के सभी लायंस सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कंचन साहू को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चुनाव में जीत के बाद कंचन साहू ने लायंस जिला 322A के पूर्व जिलापाल और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अधिवेशन में गढ़वा से पूर्व जिलापाल डॉ. दिवाकर, डॉ. एनके रजक, क्लब अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी, नंदलाल, रामनारायण, विजय सिंहा, सचिव उपेंद्र ठाकुर, चुनाव प्रभारी अमित कश्यप, लायंस ग्रीन के अध्यक्ष उमा कांत पांडेय, उमेश अग्रवाल, विश्वास शर्मा, संतोष कश्यप, नीरज कुमार, सिटी क्लब के अध्यक्ष डॉ. अशोक, दया शंकर गुप्ता, लियो क्लब के सदस्य सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए।


गढ़वा की इस ऐतिहासिक जीत ने जिले के लायंस क्लबों की एकता और संगठन शक्ति का परिचय पूरे प्रदेश को दिया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa