साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी: थाना क्षेत्र के सुण्डीपुर मझिआंव मुख्य सड़क स्थित मोखापी गांव में दो बाईक के आमने-सामने टक्कर में दोनों बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना शनिवार की शाम साढ़े सात बजे की है। घायलों में कुरकुट्टा गांव निवासी शंकर राम का पुत्र छोटु कुमार उम्र 20 बर्ष व राणाडीह गांव निवासी स्व. गोविंद राम का पुत्र अर्जुन राम उम्र 25 बर्ष शामिल है।घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया।जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।घायल अर्जुन के सिर में गंभीर चोट है जबकि छोटु के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। समाचार लिखे जाने तक छोटु का ईलाज सदर अस्पताल गढ़वा में ही चल रहा था जबकि अर्जुन का ईलाज मेदिनीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाईक सवार शराब के नशे में चुर थे।