हिंदू नव वर्ष पर एकल अभियान के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा का आयोजन
गढ़वा, 30 मार्च: हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर एकल अभियान के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह शोभायात्रा गढ़वा गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड स्थित राम लला मंदिर परिसर में संपन्न होगी।
शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी भाई-बहन भाग लेंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस शोभायात्रा में सम्मिलित होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। यात्रा के दौरान भव्य झांकियां, भगवा ध्वज और भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय रहेगा।
शहर के विभिन्न संगठनों और सनातन धर्मावलंबियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।