श्रीराम नवमी पूजा महासमिति की आम बैठक सम्पन्न, रोहित कुमार बने अध्यक्ष Garhwa
गढ़वा: श्रीराम नवमी पूजा महासमिति जनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मेलोडी मंडप छठ घाट में आम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में श्रीराम नवमी पूजा को धूमधाम से मनाने, नए सत्र के लिए संस्था के पुनर्गठन और पिछले वर्ष के आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में महासमिति के पदाधिकारी, सभी अखाड़ा और रथ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में अखाड़ा के सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। रोहित कुमार (छोटू) को अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता (मंटू) को महामंत्री और पिंटू कुमार (ओला) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इनके साथ अन्य पदों पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं—
- उप कोषाध्यक्ष: विवेक सिन्हा
- उपाध्यक्ष: शुभम् गुप्ता, मनोज महतो, राहुल डिसुजा, विशाल गुप्ता, दीनदयाल पासवान, अविनाश पासवान
- मंत्री: गौतम गुप्ता, विशाल गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, पवन सोनी
- संगठन मंत्री: निशांत कश्यप
- मीडिया प्रभारी: लकी मधेशी, अभिषेक कश्यप
- संरक्षक: विनोद कमलापूरी, राजकुमार मधेशिया, रवींद्र जायसवाल, विजय केसरी, दीपक तिवारी, अनु दुबे, उमेश कश्यप, दौलत सोनी, मनीष गुप्ता, मनीष कमलापुरी, पंकज केशरी, मनीष केशरी
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समिति के कार्यों की सराहना की और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। महासमिति ने श्रीराम नवमी पर्व को भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।