फोटो-मृतिका इंदु देवी का फाइल फोटो।
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी-थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव के बाबू खुटहेरिया टोला निवासी सुरेश सिंह की 65 वर्षीया पत्नी इंदु देवी की मौत बुधवार की रात्रि 8 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण हो गयी। परिजनों ने बताया कि उन्हें छाती में दर्द व घबराहट होने पर स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया तो डॉक्टर ने बाहर ले जाने की सलाह दी।आनन फानन में रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिए।मृतिका के तीन पुत्र जो सभी सीआरपीएफ के जवान हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों रांची, रायपुर व नोयडा में तैनात हैं उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।दोपहर बाद पहुंचने की संभावना है।उसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा। मृतिका के छोटे पुत्र दुर्गेश सिंह देश सेवा के साथ एक स्वयं सेवी संस्था के संस्थापक भी हैं जो सदैव गरीब व असहाय का मदद के लिए ततपर रहते हैं।पंचायत मुखिया अनिता देवी ,उप मुखिया अतीस सिंह ,गोरख सिंह,शम्भू नाथ सिंह सहित कई अन्य ने भी सुरेश सिंह की पत्नी की मौत पर दुःख व्यक्त किया है।