पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने मृतका रंका मुखिया के घर पहुंच परिजनों को दी सांत्वना Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

क्षेत्र भ्रमण कर पूर्व मंत्री ने लिया कार्यकर्ताओं का हाल-चाल
मृतका रंका मुखिया के घर पहुंच परिजनों को दी सांत्वना 

गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया। इस दौरान  श्री ठाकुर रंका कला मुखिया सविता गुप्ता की निधन की खबर सुनकर मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। 
साथ ही  संगबरिया के पंचायत सचिव रघुवीर सिंह का गत दिनों  ब्रेन हेमरेज हो गया था। श्री ठाकुर ने उनके घर पहुंच कर हाल-चाल लिया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ है। पार्टी की ओर से आवश्यकतानुसार हर संभव सहयोग किया जाएगा। वे अपने कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के प्रत्येक जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, आशीष गुप्ता, शंभू गुप्ता, शंभू यादव, रोशन पाठक, अनिल चंद्रवंशी, जैनुलाल्लाह अंसारी, कार्तिक पांडेय,पप्पू यादव, वीरेंद्र साव आदि लोग मौजूद थे।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa