कार्यक्रम के दौरान भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश के उत्थान के लिए काम किया। संविधान निर्माण को लेकर भीमराव अंबेडकर ने अपने संविधान निर्माण समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विश्व के अनेकों देश का भ्रमण कर अनेकों संविधान का अध्ययन किया और फिर भारत के लिए संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने संविधान में गरीब अमीर हर तरह के व्यक्ति के लिए संविधान में समान अधिकार का प्रावधान किया। अंबेडकर ने सर्वजन के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग व्यक्तिगत उत्थान के लिए भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर समाज को अलग-अलग करके राजनीति कर रहे हैं जबकी भीमराव अंबेडकर ने अपना पुरा समय देश को एकत्र कर राष्ट्र के उन्नति के लिए काम किया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र विश्वकर्मा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तुफानी महामंत्री सुरेन्द्र राम नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप मनोज पाठक रितेश दुबे दिलीप कुमार धनंजय गौड़ कंचन पाण्डेय इंद्रेश पाण्डेय मनोज कुशवाहा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।