फांसी लगाकर मुखिया सबिता देवी ने की आत्महत्या breaking news

गढ़वा से दीपक कुमार की रिपोर्ट

फांसी लगाकर मुखिया ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
राजेश कुमार मद्धेशिया की पत्नी सविता देवी 35 वर्ष की मौत फांसी लगाने से हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि सविता देवी रंका पंचायत की मुखिया भी है। उनका कुछ दिन से तबियत खराब था। जिसे लेकर आज वह इलाज के लिए मेदिनीनगर निजी अस्पताल में इलाज भी कराई थी। इलाज के बाद शाम को घर लौटी। उसके कुछ देर बात घर के परिजनों ने देखा कि उनका रुम का दरवाजा अंदर से बंद है। फिर परिजनों ने आवाज लगाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगो ने रुम का दरवाजा खोला तो देखा कि सबिता देवी फंदे से झूल रही है। तत्काल परिजनों ने उसे रंका स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया जहा से चिकित्सक प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa