उन्होंने कहा कि पांच साल के बाद गढ़वा विधानसभा क्षेत्र को गढ़वा के लोग के हाथ में अपना विधायक का गौरव हासिल हुआ है। इससे पहले गढ़वा का विधायकी बाहरी लोगों के हाथों में चला गया था। गढ़वा की जनता 2019 से लेकर 2024 तक पुरे पांच साल तक गुंडाराज माफिया राज को झेल रही थी। भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी गढ़वा सहित पूरे झारखंड का आवाज बनकर सदन में गरजेंगे। उन्होंने कहा कि अब गढ़वा में भाजपा जनता के हित में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। जनता की हर सुख दुःख के साथ चलने वाले भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी अब सदन में पहुंच चुके हैं हर गरीब मजबूर लाचार शोषित पीड़ित का आवाज अब गढ़वा में नहीं दबेगा बल्कि सदन में गुंजेगा। भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी हेमंत सरकार के दौरान विपक्ष की भुमिका बहुत मजबूती से निभाएंगे। जनता के हर मुद्दे को सदन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क पर भाजपा कार्यकर्ता और सदन में भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जनता के हर समस्या के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही सदन तक भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को वोट दे कर पहुंचाने के लिए जनता का आभार जताया।मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल संजय जायसवाल अविनाश पासवान विकास तिवारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।