भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। bjp

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। 
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।  बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव 2024 का समीक्षा किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने चुनाव संचालन समिति एवं चुनाव प्रबंधन समिति को भंग किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि गढ़वा विधानसभा चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं वहीं चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेता को किसी भी बैठक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओं की गतिविधि से प्रदेश संगठन को अवगत कराया जाएगा। 
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि गढ़वा विधानसभा चुनाव में जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है गढ़वा में लगातार पांच साल से व्याप्त भ्रष्टाचार गुंडाराज माफिया राज को उखाड़ फेंकने में भाजपा कार्यकर्ता सफल रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को धोखा देने वाले विरोध में काम करने वाले नेता के बारे में रिपोर्ट तैयार कर कारवाई किया जाएगा। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन गुप्ता ने किया। 
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे सोशल मीडिया अभिषेक कश्यप नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भाजपा नेता हरेन्द्र दुबे बिनोद तिवारी ब्रजेश उपाध्याय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा उत्तम पाण्डेय टिंकू गुप्ता रुपु महतो धनंजय गौड़ चंद्रमणि धर दुबे शिवलाल सिंह खुर्शीद आलम रितेश दुबे मनोज पाठक बिनय चंद्रवंशी मुंशी यादव विशाल गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa