जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 का वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न Ranchi

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 का वार्षिक अधिवेशन प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया करमटोली राँची के सभागार में फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
 इस कार्यक्रम में फेडरेशन 8 के सभी ग्रुप के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लिए तथा ग्रुप द्वारा पूरे साल किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, साथ ही  नए वर्ष में पीड़ित मानवता की सेवा में पूरे दम खम से सेवा करने संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष सर्वश्री एस पी चतुर्वेदी, सेंट्रल कमेटी के सदस्य विनोद कपूर एवं अजय कांत पाठक तथा स्पेशल कमेटी के सदस्य डॉ हरे श्याम , फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष के एस शोखी, एस सी जैन, श्रीमती संतोष जैन, विनोद कमलापुरी, आर के चौधरी एवं एम पी केशरी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के पहले सत्र में पास्ट प्रेसिडेंट फोरम की मीटिंग पास्ट प्रेसिडेंट फोरम के अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें चर्चा हुई कि पास्ट प्रेसिडेंट के अनुभव का लाभ सभी ग्रुप को कैसे मिले। बैठक के उपरान्त सभी ग्रुप को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा को  परमानेंट प्रोजेक्ट हर महीना के तीसरे रविवार को ज्ञान निकेतन स्कूल मे होने वाले हृदय जाँच शिविर के लिये एवं जायन्ट्स सेवा सप्ताह पूरे सप्ताह सेवा कार्य के लिए बेस्ट प्रोजेक्ट का अवार्ड मिला, गढ़वा ग्रुप एवं ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता को प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड एवं मोमेंटो सहित कुल चार अवार्ड प्राप्त हुए। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए विश्व उपाध्यक्ष श्री एस पी चतुर्वेदी जी ने जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहित सभी ग्रुप के द्वारा किये गए सेवा कार्यो की सराहना की। फेडरेशन एनुअल कॉन्फ्रेंस में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा से ग्रुप के अध्यक्ष सर्व श्री कमलेश गुप्ता, सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं एम पी केशरी तथा फेडरेशन पास्ट प्रेसिडेंट फोरम के अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता सहित पाँच सदस्यों ने भाग लिया।  धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda