बंद पड़ा है स्वास्थ्य उप केंद्र सह प्रसव केंद्र अधौरा। Kandi

फोटो : बंद पड़ा स्वास्थ्य उप केंद्र सह प्रसव केंद्र अधौरा। 
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : प्रखंड क्षेत्र के अधौरा स्वास्थ्य उप केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की पंजी में एक अधिकारी सहित तीन स्वास्थ्य कर्मियों का पदस्थापन है। लेकिन इस उपकेंद्र के पोषक क्षेत्र में अवस्थित 10 गांव के लोग भूल चुके हैं कि अपने यहां कोई स्वास्थ्य केंद्र भी है। यहां इलाज या मेडिकल परामर्श से संबंधित कोई काम भी होता है। क्योंकि यहां सदैव ताला लटक रहा है। इस केंद्र में एक साल से अधिक अवधि से सीएचओ - सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुराधा लोध की पोस्टिंग हुए भी हो चुका। बावजूद इसके केंद्र में कभी उनके दर्शन नहीं होते। यहां की जनता को यह भी नहीं मालूम कि यहां किसी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की पोस्टिंग भी की गई है। जबकि बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में राजीव रंजन एवं एएनएम गीता रानी कि बरसों से यहां पर पोस्टिंग है। बावजूद इसके केंद्र का ताला नहीं खुलना सरकार के स्वास्थ्य विभाग के रवैया पर सवालिया निशान लगाता है। 

36 वर्ष पूर्व हुआ था उद्घाटन :- तत्कालीन अविभाजित प्रखंड मझिआंव के प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने 8 जनवरी 1988 को स्वास्थ्य केंद्र अधौरा का फीता काटकर उद्घाटन किया था। उसके कुछ वर्षों के बाद यहां एक एएनएम ममता कुमारी का पदस्थापन किया गया। जिन्हें वर्षों तक इसी संवाददाता के निजी मकान में सारी व्यवस्था उपलब्ध कराकर रखा गया। उस समय केंद्र वदस्तूर काम करता था। उसके कुछ वर्षों के बाद मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन डॉक्टर मांझी ने स्वास्थ्य उप केंद्र का गांव के बींचो-बीच में अवस्थित दान में प्राप्त एक भूखंड पर भवन का शिलान्यास किया। भवन बनने के बाद भी कुछ वर्षों तक एएनएम के रूप में ममता कुमारी यहां रहती थी। बाद में वह मझिआंव रहने लगी। उस अवधि में प्रत्येक महीने यहां पर 10 से 12 प्रसव हुआ करता था। साथ ही मरीजों को कुछ ना कुछ दवा या चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध हो जाता था। प्रसव के लिए लोग अपनी गाड़ी से जाकर एएनएम को मझिआंव से अधौरा लाते थे। इसी बीच ममता कुमारी नकली सर्टिफिकेट के मामले में संलिप्त हो जाने के बाद आना जाना छोड़ दी। उसके बाद दो वर्षों तक यहां पर कोई एएनएम भी नहीं रही। नतीजा हुआ कि उस अवधि में गर्भवती महिला से लेकर बच्चों का टीकाकरण तक बंद हो गया। जिनका जीवन असुरक्षित ही रह गया। बाद की अवधि में प्रभा कुमारी, सोनी कुमारी आदि का   पदस्थापन हुआ। इस बीच 10 जनवरी 2011 को तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड चंद्रशेखर दुबे ने स्वास्थ्य केंद्र सह प्रसव केंद्र के दो मंजिला भवन का शिलान्यास किया। कुछ अवधि के बाद भवन बनकर तैयार भी हो गया। इस प्रकार इस गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र के दो भवन उपलब्ध हो गए। बावजूद इसके लोगों को इलाज मयस्सर नहीं है। यहां तक कि वर्षों बीत गए यहां संस्थागत प्रसव भी बंद हो गया। इस स्थिति में प्रसव के लिए लोगों को मझिआंव एवं गढ़वा का रुख करना पड़ता है। इस स्थिति में कई गर्भवती महिलाओं का गरदाहा हाई स्कूल बस स्टैंड के निकट एवं रास्ते में भी प्रसव हो गया। घर में प्रसव के इंतजार में कई नवजात एवं माता की मौत भी हो गई। 

छठे छमाहे विशेष अवसर पर होते हैं दर्शन :- आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के आयोजन में शिवपुर पंचायत भवन में सीएचओ, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू के दर्शन हुए थे। जबकि लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव के दिन अधौरा मतदान केंद्र पर सहिया एवं एएनएम तो पूरे दिन उपस्थित रहीं। लेकिन सीएचओ मात्र फोटो खींचा कर चलती बनीं। हफ्ते में एक दिन आंगनबाड़ी में बैठकर मात्र टीकाकरण के लिए एएनएम आती हैं। उस समय भी सेंटर नहीं खुलता। 

अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करना हो गया बे असर :- इस अवधि मैं दर्जनों बार प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन तक का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन परिस्थिति में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ। 

सरकारी उपेक्षा का भी दंश झेलता रहा है यह उपकेंद्र :-  मालूम हो कि तत्कालीन स्थानीय विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के कार्यकाल में अधौरा को छोड़कर कांडी के तमाम स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ सह वेलनेस सेंटर में अपग्रेड कर दिया गया। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र अधौरा को अपग्रेड नहीं किया गया। इसके लिए महीनों पहले तत्कालीन सिविल सर्जन सह सीएमओ डॉक्टर अनिल कुमार एवं डॉक्टर अशोक कुमार को हेल्थ सह वेलनेस सेंटर में अधौरा उप केंद्र को भी अपग्रेड करने का आवेदन दिया गया। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

क्या कहा सीएमओ ने :- इस संबंध में दैनिक भास्कर द्वारा बात करने पर गढ़वा जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि लोगों की पोस्टिंग है लेकिन वे लोग नहीं आते इस

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa