सतबहिनी झरना तीर्थ में छठ महापर्व में साढ़े तीन लाख लोगों के स्वागत की तैयारी तेज Kandi

सतबहिनी झरना तीर्थ में छठ महापर्व में साढ़े तीन लाख लोगों के स्वागत की तैयारी तेज
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में लोक आस्था के महापर्व छठ की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। पहले झरना घाटी में पिछले 6 वर्षों से काबिज फर्जी ट्रस्ट की अवधि में लगी गंदगी और झाड़ झंखाड़, उग आई झाड़ियां और बड़े-बड़े पेड़ों को जेसीबी से तीन दिनों की मेहनत के बाद साफ किया गया। इसके साथ ही झरना घाटी के पश्चिम मेला मैदान के ऊंचे-नीचे भाग को समतल किया गया। इतना ही नहीं झरना घाटी में सेतु मार्ग के उत्तर एवं दक्षिण के भाग को समतल किया गया। जिस पर इन दोनों टेंट लगाया जा रहा है। जबकि सेतु मार्ग के नीचे जमा बालू को हटाकर उधर से भी व्रतियों के आने-जाने का मार्ग साफ कर दिया गया है। जबकि नदी की धारा को छठ घाट से होकर बहने का रास्ता दिया गया है। यद्यपि छठ घाट से पानी की सतह की गहराई थोड़ी सी अधिक है। यहां सीढ़ी का निर्माण किया जाएगा। जबकि झरना घाटी के पश्चिम के मेला मैदान में बड़े-बड़े टेंट लगाए जा रहे हैं। सूर्य मंदिर से प्रवचन मंच तक की लंबाई में तीन कतारों में दोनों तरफ से निराहार छठ व्रतियों के बैठने की जगह चिन्हित की जा रही है। ऊपर से टेंट लगाया जा रहा है। जबकि बीच-बीच से रास्ता दिया गया है। पूरे मैदान, झरना घाटी, नवीन यज्ञशाला मैदान व सभी मंदिरों में रंग बिरंगी प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। कारीगरों के साथ दो दर्जन से अधिक मजदूर दिन-दिन भर काम में लगे हुए हैं। झरना घाटी के पूरब एवं पश्चिम दोनों तरफ के प्याऊ से लगातार पेयजल की आपूर्ति जारी रहेगी। 
इसी तरह मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के द्वारा समय-समय पर सूचना प्रसारण के लिए साउंड की व्यवस्था की जा रही है।  इन दिनों जारी कार्यों का यश कुमार पांडेय उर्फ लाला पांडेय के द्वारा पर्यवेक्षण किया जा रहा है। मालूम हो कि सतबहिनी झरना तीर्थ छठ महाव्रत के विराट सामूहिक महा अनुष्ठान के लिए निकट और दूर के लोगों के लिए पहली पसंद बन चुका है। यहां पर स्थानीय 100 गांवों के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न जिले एवं देश के विभिन्न प्रदेशों की छठ व्रती एवं उनके परिजनों के साथ- साथ सतबहिनी झरना तीर्थ के छठ के आयोजन की मनोहारी छटा देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में दर्शकों को मिलाकर करीब साढे तीन लाख लोग यहां आया करते हैं। इस वर्ष इस संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। सतबहिनी विकास समिति के द्वारा 
अधिक से अधिक संख्या में लोगों से छठ सतबहिनी झरना तीर्थ में आकर छठ व्रत के महा अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है।

Latest News

आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में उठी सशक्त कार्रवाई की मांग Garhwa