लड़की के साथ दुष्कर्म Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की सुबह 8 बजे की बताई जा रही है।
 पीड़िता की मां के अनुसार उसकी पुत्री अपने घर से कुछ दूर बकरी बांधने गई थी। तभी गांव के ही निवासी एक व्यक्ति ने हमारे घर के बगल में ही घटना को अंजाम दिया है।

मां के मुताबिक उस व्‍यक्ति ने लड़की का मुंह बांध दिया था। जान मारने के नियत से घर में भी खींचा, तभी हमें जानकारी हुई। उसके चंगुल से लड़की को छुड़ाने लगी तो वह व्यक्ति धक्का मुक्की करते हुए भाग निकला। इसके बाद शोरगुल हुआ। धीरे-धीरे यह मामला आग की तरह फैल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर खून का धब्बा देखा गया। लड़की भी खून से लथपथ थी। घटना की सूचना के बाद कांडी थाना एसआई रोशन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस खून से लथपथ नाबालिग बच्ची और उसकी मां व अन्य परिजनों के साथ इलाज के लिए अस्पताल लेकर चली गई।

पूछे जाने पर पीड़िता ने बताया कि‍ गांव के ही संतोष कुमार रवि ने दुष्कर्म किया है। आरोपी संतोष कुमार रवि (35 बर्ष) घटना के बाद से फरार है। आरोपी का घर पीड़िता के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है।

कांडी थाना प्रभारी व पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है। पूछे जाने पर कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa