एक वृद्ध व्यक्ति की गला काट कर हत्या Kandi

फोटो : मृतक चूल्हन रजवार का फाइल फोटो। 
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : थाना क्षेत्र के कान्हा ढोंढ़ गोसांग गांव निवासी एक वृद्ध व्यक्ति की गला काट कर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 8:00 बजे की है। मृतक की पहचान चूल्हन रजवार 65 वर्ष पिता स्वर्गीय रामप्रीत रजवार के रूप में की गई। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। मालूम हो कि रात 8:00 बजे के करीब चूल्हन रजवार की झोपड़ी मड़ई से कुछ दूर रहने वाले रामचंद्र मिस्त्री ने चूल्हन को चिल्लाते सुना। उस वक्त मिस्त्री पेशाब करने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनकर गोसांग गांव में स्थित चूल्हन रजवार के घर में फोन किया। कहा कि चूल्हन रजवार के चिल्लाने की आवाज आ रही है। लग रहा है जैसे कोई उन्हें मार रहा है। इस जानकारी होने के बाद पत्नी मूलिया देवी कई लोगों के साथ मौके पर पहुंची। वहां देखा कि चूल्हन रजवार की मृत्यु हो चुकी थी। उनका गला कटा हुआ था। पीछे का मांस मात्र लगा हुआ था। इस स्थिति को देखकर पत्नी एवं परिजन रोने चिल्लाने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चूल्हन रजवार का पुराना घर पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना अंतर्गत कादल गांव में था। वहां उनकी कुछ जमीन है। वे वर्षों पहले आकर कांडी के गोसांग गांव में बस गए थे। बुधवार को कादल गांव में गोतिया से चल रहे भूमि विवाद को लेकर चूल्हन की बहस हुई थी। वह कुछ जमीन जोतवा कर घर लौटे थे। चूल्हन ने लौट कर बताया था कि गोतिया के लोगों ने कहा है कि जमीन के पैदा खायला रहे देबउ तब न। रोते चिल्लाते हुए चूल्हन की पत्नी मूलिया देवी ने कहा कि उन्हीं लोगों ने पति का सिर काट कर हत्या कर दी। स्थानीय चौकीदार ने कांडी थाना को रात में ही घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम व पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडी थाना की पुलिस पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना की पुलिस के सहयोग से कादल गांव के दो संदिग्ध आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चूल्हन रजवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi