साकेत मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा/कांडी :प्रखंड छेत्र अंतर्गत कांडी पंचायत के युवा मुखिया विजय राम ने पंचायत छेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर जगत जननी जगदम्बे से लिए आशीर्वाद पंचायत छेत्र की उन्नति की किया कामना
बताते चलें की। कांडी पंचायत के युवा मुखिया विजय राम के द्वारा पंचायत छेत्र के बहेरवा, चारबाट टोला नैनाबर दुर्गा मंडप, पूरब टोला दुर्गा मंडप नैनाबार, ढबरिया देवी धाम दुर्गा मंडप,देवी धाम दुर्गा मंडप कांडी, मेहता टोला दुर्गा मंडप कांडी, राम जानकी महावीर मन्दिर कांडी,
सहित पंचायत के विभिन्न पूजा पंडालों में माथा टेका और मां से आशीर्वाद लिये तथा कांडी पंचायत छेत्र के जनता के सुख समृद्धि के लिए मां जगत जननी जगदम्बे से कामना की
बताते चलें की युवा मुखिया विजय राम के द्वारा हमेशा से ही पूजा पाठ और भक्तिभाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाता रहा है तथा लगातार पंचायत छेत्र में सामाजिक कार्यों में भी इनकी भागीदारी बढ़ चढ़ कर देखने को मिलती रही है
मौके पर उप मुखिया दिलीप राम, वार्ड सदस्य विनोद मेहता, अनिल प्रसाद, जय राम प्रसाद, अमित सिंह, पिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, प्रह्लाद कुमार, अजय कुमार, लखन लाल श्रीवस्तव सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।